डूंगरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने 6 साल के बेटे की हत्या कर खुद लगा ली फांसी
डूंगरपुर, 25 फरवरी. जिले के मैताली गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने अपने मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घर में मौजूद उसकी दो बेटियां जब सुबह उठीं तो कमरे में धुआं देखकर दहशत में आ गईं और चीखने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मंजर देख सन्न रह गए—चारपाई पर 6 साल के मासूम का शव पड़ा था, और आंगन में पिता का शव फंदे से झूल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
