सास की गोली मारकर हत्या: आरोपी दामाद की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन
उदयपुर, 25 दिसंबर : बांसवाड़ा के अगरपुरा कॉलोनी में 21 दिसंबर को हुई फायरिंग में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। 21 दिसंबर की शाम अजय भोई ने अपनी सास नंदा देवी पर जानलेवा हमला किया। वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी अजय ने गुस्से में आकर उनके पेट में दो गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल नंदा देवी को पहले बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उदयपुर रेफर…
