अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. एल.एस. झाला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

दक्षिण राजस्थान में नेत्र चिकित्सा के नवीन शोध और तकनीकों पर रखेंगे विचार
उदयपुर। अलख नयन मंदिर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल.एस. झाला लंदन में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित यूरोपियन सोसायटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रेक्टिव सर्जरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
निदेशक लक्ष्मी झाला ने बताया कि डॉ. झाला सम्मेलन के दौरान दक्षिण राजस्थान में अंधता निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों, ऑपरेशन की आधुनिक तकनीकों, नवीन विकास तथा अनुसंधान पर आधारित शोधपत्र का वाचन करेंगे।
डॉ. झाला ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के करीब 8 से 10 हजार नेत्र चिकित्सक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनों और नेत्र रोगों से जुड़ी जटिलताओं के समाधान के लिए किए जा रहे नवीन अनुसंधानों पर भी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!