भक्तो के लिए 4 को दर्शन दिनभर खुले रहेगें
उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन जगन्नाथ मन्दिर मे तीन दिवसीय विशाल जन्माष्टमी महोत्सव 3 सितम्बर से शुरु होगा। जबकि मुख्य महोत्सव 4 अगस्त को प्रात: मंगला आरती से प्रारंभ होकर देर रात सवा बारह बजे महा आरती तक जारी रहेगा।इस दिन आने वाले सभी दर्शनार्थी को सागाहारी फलाहारी प्रसाद दिया जाएगा।मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया कि 4 सितम्बर,को सायंकाल 6 बजे से पूने से आये श्यामानन्द गौर प्रभु के हरिनाम संकीर्तन भजन,कथा के बाद इस्काॅन के बच्चो के द्वारा कृष्ण लीलाओ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।अजय गौरांग प्रभु ने बताया कि 8:30 बजे राधा कृष्ण को शोभायात्रा से मुख्य मंच पर विराजमान कर,आरती के बाद भगवान का गगांजल पंचामृत नारियल जल से ब्रह्मचारी वैष्णवो तथा गणमान्य जनो के करकमलो से अभिषेक एंव सुगंधित पुष्पाभिषेक किया जाएगा। प्रमुख वैष्णव मायापुर धाम प्रभु ने बताया कि तीनों दिन पूना के श्यामानन्द गौर प्रभु के श्रीमुख से कथा श्रवणपान का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर भक्तो के हाथो से निर्मित दस हजार तरह के शुद्ध व्यंजनो का छप्पन भोग धराया जाएगा,जो एक कीर्तिमान होगा। मधुलीला प्रभु ने बताया कि इससे पूर्व 3 सितम्बर को सायं अधिवास के अन्तर्गत सम्पूर्ण मन्दिर की साफ सफाई की जाएगी। दीपक प्रभु के अनुसार 5 सितम्बर को प्रात: 9 बजे से नन्दोत्सव एंव इस्काॅन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा कथा अभिषेक आरती होगी।मिडीया प्रभारी डाॅ.बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि मन्दिर को अन्दर बाहर से रंगबिरंगी फूलमालाओ बन्दनवार व लाईटो से सजाया जा रहा है। पुरुष महिलाओं के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। आने जाने का मार्ग और कार पार्किंग सत्यम गार्डन आयड रोड तथा यूनिवर्सिटी रोड से रहेगी। भक्तो से आग्रह है कि अपने साथ कोई कीमती सामान ना लावे नाही पहनकर आवे। जूते चप्पल यथा संभव गाड़ी मे खोलकर आवे।
मधुलीलादास प्रभु के अनुसार सम्पूर्ण महोत्सव को शानदार खूबसूरत बनाने के लिए 300 सेवको की विभिन्न समितिया तन मन से सेवाकर मूर्त रूप प्रदान करने मे रात दिन एक कर रही है।
