होटल के मैनेजर ने की लाखों की धोखाधड़ी
उदयपुर, 4 जनवरी : शहर के सेक्टर— 11 स्थित होटल पारस के मैनेजर नवनीत सुहालका पर होटल के ग्राहकों से रुपए लेकर गबन करने का आरोप लगा है। होटल के मालिक गजेन्द्र सुयल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि नवनीत ने होटल में मैनेजर के पद पर कार्य करते हुए ग्राहकों से राशि प्राप्त की, लेकिन उसे होटल के खाते में जमा नहीं किया और उसे खुद ही रख लिया। मामला तब उजागर हुआ जब एक ग्राहक ने अपनी शादी रुकने के बाद एक लाख रुपए की राशि की वापसी की मांग की, जो होटल में जमा नहीं की…
