टैम्पों की टक्कर से अधेड़ की मौत
उदयपुर, 25 नवंबर : जिले के भींडर थाना क्षेत्र के काकडियों का खेड़ा बस स्टैंड पर एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। प्रार्थी कमलेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह शक्तावत निवासी फलाडोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक टेम्पो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। घटना 23 नवंबर की रात 8:30 बजे की है। टक्कर से घायल प्रार्थी के पिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर टेम्पो चालक इमरान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता…
