अशोका ग्रीन में आज भी जारी रहेगा एग्जीबिशन, राष्ट्रीय ब्रांड्स की प्रीमियम कलेक्शन आकर्षण का केंद्र
उदयपुर। अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित दो दिवसीय झलक एग्जीबिशन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शनी पहुंचे और फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर एवं डिजाइनर कलेक्शन की जमकर खरीदारी की। देशभर से आए 40 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स की आकर्षक रेंज को लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में दिनभर रौनक बनी रही और विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
प्रदर्शनी का शुभारंभ बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप सिंह, दीवा मिसेज इंडिया, मॉडल, अभिनेत्री एवं समाजसेवी डॉ. ईशा जेठानी, बीसीआई युवा प्रेसीडेंट मीनाक्षी पालीवाल, म्यूजिक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित, कैट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी जनरल, मेंबरशिप एवं नेटवर्किंग कन्वीनर कैट नेशनल विमेन विंग विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने फीता काटकर किया।
झलक के ओनर सुरेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की। साथ ही उदयपुर में नेशनल लेवल के फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड्स को एक मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि पहले दिन प्रदर्शनी को उम्मीद से कहीं बेहतर प्रतिक्रिया मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार सहित प्रदर्शनी पहुंचे और डिजाइनर परिधान, ज्वेलरी, फुटवियर, हैंडबैग, होम डेकोर तथा लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की जमकर खरीदारी की। उन्होंने बताया कि कई स्टॉल्स पर पूरे दिन ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही और प्रदर्शकों को भी सकारात्मक प्रतिसाद मिला।
अशोका ग्रीन के मुकेश माधवानी ने कहा कि अशोका ग्रीन्स हमेशा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता है, जो शहर को राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स और नए अनुभवों से जोड़ते हैं। झलक एग्जीबिशन को पहले दिन मिला शानदार प्रतिसाद इस बात का प्रमाण है कि उदयपुर के लोग गुणवत्तापूर्ण और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि जो लोग पहले दिन नहीं आ सके, वे आज प्रदर्शनी का अवश्य अवलोकन करें।
निहार गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में पैन इंडिया से आए डिजाइनर्स और प्रतिष्ठित ब्रांड्स अपनी नवीनतम कलेक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं। आगामी त्योहारों और वेडिंग सीजन को देखते हुए यहां एक ही स्थान पर प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिसे शहरवासी काफी पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि झलक एग्जीबिशन आज भी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है, जहां शहरवासी देशभर के 40 से अधिक नेशनल ब्रांड्स की विशेष कलेक्शन का अवलोकन करने के साथ प्रीमियम शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं।
