उदयपुर। भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा के तत्वावधान में महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 13 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संस्कार प्रकल्प के तहत आयोजित किये गये इस कार्यक्रम का मुख्य प्रयोजन नयी पीढ़ी में अपने गुरूजनों के प्रति कृतज्ञता का भाव उत्पन्न कर राष्ट्र निर्माण में भारतीय संस्कृति को पोषित करने का रहा।
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक सेवा गतिविधि डॉ. जयराज जी आचार्य, क्षेत्रीय संयोजक संपर्क गतिविधि श्री संजीव जी भारद्वाज एवं वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर जी तिवारी की उपस्थिति में मेवाड़ शाखा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया, सेवा संयोजक श्री श्रीरत्न मोहता, संस्कार संयोजक डॉ. योगेश ज्यानी और सचिव एडवोकेट संजय मेहता द्वारा विद्यालय
काॅ-ऑर्डिनेटर श्री नकुल मेहता और प्राचार्य श्री विनोद जी पंड्या के सहयोग से 5 विद्यार्थियों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और फिर उन्हीं सम्मानित विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरूजनों को इसी तरह उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और आशीर्वाद लिया गया। भाविप ष्मेवाड़ष् द्वारा सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं और गुरूजनों को स्मृति-चिन्ह और प्रमाण-पत्र भेंट किए गए।
इस गौरवपूर्ण आयोजन में ’अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, उदयपुर श्री कुंज बिहारी जी भारद्वाज’ का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने इस राष्ट्रीय संगठन के सभी सदस्यों की सेवा और संस्कार आधारित राष्ट्र निर्माण कार्यों में संलग्नता और सफलता की प्रशंसा करते हुए आज के समय में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया और विद्यालय परिवार और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
महावीर विद्या मंदिर में गुरूजनों का सम्मान
