खेरवाड़ा में धूमधाम से मनाया जाएगा महावीर जन्म कल्याण महोत्सव : जैन समाज की बैठक संपन्न
प्रतीक जैन खेरवाड़ा, स्थानीय दिगंबर जैन समाज की बैठक शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सभागार में समाज अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 10 अप्रैल को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समाज के महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि महावीर जन्म कल्याण के उपलक्ष में 10 अप्रैल को प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके पश्चात भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक, महा शांति धारा व महा पूजा संपन्न होगी। सायं 4:30 बजे भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो नगर के…
