Breaking News

यूपी के वरिष्ठ राजनेता बृजेश सिंह ने महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट की

यूपी के वरिष्ठ राजनेता बृजेश सिंह ने महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट की

उदयपुर. उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता व वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने गुरुवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह के दिवंगत पिता अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित कर सांत्वना दी। वहीं डॉ. लक्ष्यराज सिंह को श्रीजी हुजूर एकलिंग दीवान की गद्दी पर विराजित होने की शुभकामनाएं संप्रेषित की, जिसके लिए डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने बृजेश सिंह का आभार व्यक्त किया। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच आधे घंटे से भी…
Read More
पति की मौत का सदमा सह न सकी पत्नी, आठ घंटे बाद दुनिया को कहा अलविदा

पति की मौत का सदमा सह न सकी पत्नी, आठ घंटे बाद दुनिया को कहा अलविदा

उदयपुर, 3 अप्रैल : उदयपुर के झाड़ोल के बदराणा गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां पति की मृत्यु के महज आठ घंटे बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। 74 वर्षीय सुखलाल लोहार और उनकी 70 वर्षीय पत्नी राधा देवी, दोनों अस्थमा से पीड़ित थे। बीते एक सप्ताह से सुखलाल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जिससे चिंतित राधा देवी ने भोजन तक त्याग दिया था। बुधवार रात करीब 10:30 बजे सुखलाल का निधन हो…
Read More
प्रजापति समाज की कुलदेवी मंदिर पर 23 वां पाटोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

प्रजापति समाज की कुलदेवी मंदिर पर 23 वां पाटोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

मिट्टी का कार्य करने वाला प्रजापत समाज किसी भी काम में मिलावट नहीं कर सकता — विधायक डांगी दरौली स्थित मंदिर परिसर में इंटर लोकिेंग सड़क निर्माण की विधायक डांगी ने की घोषणा उदयपुर। प्रजापति समाज की कुलदेवी श्री यादे देवी मंदिर का 23 वां पाटोत्सव कार्यक्रम गुरूवार को आयोजित हुआ। ग्राम पंचायत दरौली में स्थित मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड चौखले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत इंटाली ने की। मेवाड चौखले के मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि विधायक वल्लभनगर…
Read More
डॉ. कुमावत स्वामी आचार्य संत श्री प्रदीप आनंद अलंकरण से विभूषित

डॉ. कुमावत स्वामी आचार्य संत श्री प्रदीप आनंद अलंकरण से विभूषित

उदयपुर 3 अप्रेल! अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप कुमावत को सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए आचार्य संत श्री प्रदीप आनंद अलंकरण से विभूषित किया गया! इस अवसर पर रतलाम के महाराजा रामलक्ष्मण सिंह राठौड़ तथा श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा बिजोलाई बालाजी आश्रम जोधपुर के श्री श्री 1008 महामंडलेष्वर सोमेश्वर गिरी जी महाराज ने डॉ प्रदीप कुमावत को संत श्री स्वामी प्रदीपानंद आचार्य की पद्मी से विभूषित करते हुए प्रशस्ति पत्र और पदवी प्रदान की। इस गौरवमयी समारोह में श्री श्री 1008 महामंडलेष्वर सोमेश्वर गिरी जी महाराज संत श्री ने…
Read More
बजरंग सेना मेवाड़ की हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा 11 अप्रैल को

बजरंग सेना मेवाड़ की हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा 11 अप्रैल को

उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक श्री झूलेलाल भवन में संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख कार्यकारी के निर्णय अनुसार कार्यक्रम तय किया गए, प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल, शुक्रवार को बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय नगर निगम हेल्पलाइन शक्ति नगर से दोपहर 3 बजे यात्रा प्रारंभ होगी, जो की विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय पहुंचेगी, जिसके अंतर्गत सप्त दिवसीय कार्यक्रम तय किए गए, जिसमे  5 अप्रैल को प्रभु श्री राम का पोस्टर विमोचन आलोक स्कूल सेक्टर 11,…
Read More
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने नशे के खिलाफ शुरू की ऐतिहासिक पदयात्रा

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने नशे के खिलाफ शुरू की ऐतिहासिक पदयात्रा

6 दिनों तक पैदल तय करेंगे 30 किलोमीटर की दूरी उदयपुर. पंजाब के राज्यपाल और राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने के उद्देश्य से छह दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर, डेरा बाबा नानक से प्रारंभ हुई और 8 अप्रैल को अमृतसर के जलियांवाला बाग में संपन्न होगी। इस पहल का उद्देश्य पंजाब के सीमावर्ती जिलों में नशे की गंभीर समस्या को लेकर जागरूकता फैलाना और जनता को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लामबंद करना है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर से नशा विरोधी पदयात्रा का नेतृत्व…
Read More
गिवअप अभियानः खाद्य सुरक्षा सूची से 20 हजार से अधिक लोगों ने हटवाया नाम

गिवअप अभियानः खाद्य सुरक्षा सूची से 20 हजार से अधिक लोगों ने हटवाया नाम

स्वेच्छा से नाम हटवाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल उदयपुर, 3 अप्रैल। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत पात्र लोगों को लाभ दिलाने तथा अपात्रों के नाम हटाने को लेकर चल रहे गिव-अप अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। उदयपुर जिले में अब तक 20 हजार से अधिक लोग स्वैच्छिक रूप से खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवा चुके हैं। स्वेच्छा से नाम हटवाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। इसके पश्चात सर्वे कराकर अपात्र लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा के…
Read More
अवैध खनन के खिलाफ हो सख्ती से कार्रवाई, कौताही बर्दाश्त नहींः जिला कलक्टर

अवैध खनन के खिलाफ हो सख्ती से कार्रवाई, कौताही बर्दाश्त नहींः जिला कलक्टर

मुख्यमंत्री के निर्देष पर अवैध खनन के खिलाफ विषेष अभियान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक जिला एवं उपखण्ड स्तर पर टीमें गठित प्रषासन, पुलिस, खनन व परिवहन विभाग करेंगे संयुक्त कार्रवाई उदयपुर, 3 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए विषेष अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में उदयपुर जिले में भी प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बुधवार को वीसी के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों, पुलिस तथा खान विभाग के अधिकारियों…
Read More
विधायक ने ग्रामीणों की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

प्रतीक जैन               खेरवाड़ा, विधायक डाक्टर परमार ने गुरुवार को खेरवाड़ा स्थित निवास पर ग्राम पंचायत डबायचा के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उप तहसील कनबई के ग्राम पंचायत डबायचा में खरकाया,खरकाया का कोपसाफला , सुरजफला में विधायक की अनुशंसा पर प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की तीन सड़कों का अनुमोदन करने पर डबायचा के ग्रामीणो ने उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक परमार ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र डबायचा की समस्याएं भी सुनी तथा समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया।          इस अवसर पर…
Read More
नगरपालिका को यथावत रखने की मांग को लेकर खेरवाड़ा विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन 

नगरपालिका को यथावत रखने की मांग को लेकर खेरवाड़ा विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, खेरवाड़ा विकास मंच के संयोजक नरेंद्र पंचोली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी सत्य नारायण विश्नोई को खेरवाड़ा नगरपालिका को यथावत रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संयोजक ने ज्ञापन में बताया कि खेरवाड़ा बड़ा कस्बा होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित है तथा लंबे समय से जिला बनाने की मांग करता रहा है, इस दृष्टि से खेरवाड़ा कस्बा नगरपालिका के लिए उपयुक्त है । खेरवाड़ा में मेवाड़ भील कोर,पुलिस ट्रेनिंग स्कूल,पंचायत समिति,उपखंड अधिकारी सहित 40 से अधिक सरकारी कार्यालय स्थापित हैं। व्यवसाय की दृष्टि से भी खेरवाड़ा का बाजार बडला,पलसिया,पोगरा,बंजारियां सहित 5…
Read More
error: Content is protected !!