– 60 से अधिक जिनधर्म प्रभावकों को मिलेगा जैन आइकन अवार्ड, 5 अदृश्य सेवाधर्मियों को मिलेगा जैन आइकन अवार्ड
– 14 से 16 अगस्त तक देश-दुनिया के जैन इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का जुटेगा संगम
– तीन दिवसीय आयोजन को लेकर पोस्टर का हुआ विमोचन
उदयपुर, 12 अगस्त। जिनशासन की नि:स्वार्थ प्रभावना करने वाली प्रतिभाओं और व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से उदयपुर में जैन आइकन अवार्ड 2026 का आयोजन 14 से 16 अगस्त तक 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में किया जाएगा। विशुद्धकुल तिलक श्रुतसंवेगी मुनि आदित्यसागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-दुनिया के 60 से अधिक जिनधर्म प्रभावकों, इंफ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स को जैन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि आदित्यसागर महाराज के सान्निध्य में सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, आदिनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 11 के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आकाश जैन, संयोजक सुधीर चित्तौड़ा ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।
मुख्य संयोजक आकाश जैन ने बताया कि जैन आइकन अवार्ड केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिए जिनशासन की प्रभावना को व्यापक स्तर तक पहुंचाने वाले युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल है। तीन दिवसीय आयोजन में देशभर से जैन इंफ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी। वहीं, पहली बार शुरू किए जा रहे जैन आइकन अवार्ड के माध्यम से पांच ऐसी विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जो बिना किसी नाम, प्रसिद्धि अथवा व्यक्तिगत स्वार्थ की अपेक्षा के जिनशासन की जड़ों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
– पहली बार होगा जैन आइकन अवार्ड का शुभारंभ
संयोजक सुधीर चित्तौड़ा ने बताया कि आयोजन में पहली बार जैन आइकन अवार्ड का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत जैन इतिहास, पुरातत्व, साहित्य, विरासत संरक्षण एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले व्यक्तित्वों में डॉ. रमेश कुमार, इतिहासकार एवं पुरातत्वविद्, संजय सोनावनी, लेखक एवं स्वतंत्र इतिहासकार, पुणे; डॉ. मनीष जैन, जैन इतिहास शोधकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता, उदयपुर, डॉ. दास कॉर्नेल, इतिहास एवं विरासत शोधकर्ता, जयपुर तथा सालेकचंद जैन, सामाजिक कार्यकर्ता, बड़ौत शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार इन सभी व्यक्तित्वों ने जैन इतिहास, प्राचीन धरोहर, साहित्य, शोध, सामाजिक सेवा एवं जैन समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर लंबे समय से महत्वपूर्ण कार्य किया है।
कार्यक्रम में प्रख्यात साहित्यकार, कवि एवं पत्रकार तथा ‘भारत नामा’ के लेखक डॉ. प्रभाकिरण जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं ऋषि जैन एवं तनिषा भंसाली, नमन पचौरी एवं रिया कंठालिया तथा सिमरन जैन सेलिब्रिटी एवं विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। तमिलनाडु के जैन युवा नेता नेमिराज विशेष अतिथि वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
– स्वरऋषि अनुराग जैन करेंगे मेजबानी
तीन दिवसीय जैन आइकन अवार्ड 2026 की मेजबानी स्वरऋषि अनुराग जैन करेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जैन युवाओं को रचनात्मक माध्यमों के जरिए जिनशासन की प्रभावना के लिए प्रेरित करना तथा समाज और धर्म के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है। आयोजन को आदित्य माइंस परिवार, कोटा, आदिनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विशुद्ध ज्ञान वर्षायोग समिति 2026 का सहयोग प्राप्त है। अपना जैनिज्म कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
आयोजन समिति के अनुसार डिजिटल युग में जैन धर्म, संस्कृति और विरासत की बात नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सोशल मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। जैन आइकन अवार्ड इसी दिशा में एक ऐसा मंच तैयार कर रहा है, जहां प्रतिभाओं के सम्मान के साथ जिनशासन की प्रभावना को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जाएगा।