उदयपुर के डॉ. सतीश चौधरी  सीनियर वर्ल्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में रेफरी नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अजरबेजान में होगी वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप
निर्णायक की भूमिका निभाने वाले राजस्थान के एकमात्र रेफरी है चौधरी 
उदयपुर, 12 अगस्त। यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित सीनियर वल्र्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के शाला क्रीड़ा संगम फतह स्कूल में सेवारत कुश्ती के कोच व शारीरिक शिक्षक डॉ. सतीश  चौधरी  को रेफरी नियुक्त किया गया है।
राजस्थान कजाक कुरैश एसोसिएशन के महासचिव शकील हुसैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 25 अगस्त तक अजरबैजान देश के बाकू शहर में आयोजित की जाएगी। यह खेल कुश्ती और जूडो का मिक्स रूप है। डॉ.  चौधरी   ने बताया कि वे उदयपुर से 20 अगस्त को सुबह हवाई मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे जहां से 21 अगस्त को हवाई मार्ग से भारत की टीम के साथ ही अजरबैजान पहुंचेंगे।  चौधरी   के अनुसार भारतीय कजाक कुरैश एसोसिएशन द्वारा सीनियर वर्ग की अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में भारत की टीम भेजी जा रही। भारतीय टीम में कुल 24 सदस्य है। जिसमें 8 पुरुष खिलाड़ी, 8 महिला खिलाड़ी, राजस्थान के एक मात्र रेफरी सतीश  चौधरी   सहित 3 रेफरी, व टीम प्रबंधक शामिल है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में निर्णायक कार्य के लिए राजस्थान से एक मात्र रेफरी को चुना गया है। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि जिले के शारीरिक शिक्षकों एवं राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ व उदयपुर कुश्ती संघ व जिले भर के खेल प्रेमियों ने  चौधरी  को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!