Breaking News

इनरव्हील दीवाज ने हरियाली अमावस्या पर 2100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इनरव्हील दीवाज ने हरियाली अमावस्या पर 2100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज द्वारा रामा गांव स्थित एकलिंग जी की पहाड़ियों पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत क्लब सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2100 पौधे रोपे। क्लब फाउंडर रेखा भानावत ने बताया कि क्लब हर वर्ष विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। क्लब प्रेसिडेंट नयना जैन ने कहा…
Read More
मैत्री दिवस पर इनरव्हील क्लब ने जोड़े दोस्ती के नए रिश्ते, फ्लैग एक्सचेंज से बढ़ा आपसी स्नेह

मैत्री दिवस पर इनरव्हील क्लब ने जोड़े दोस्ती के नए रिश्ते, फ्लैग एक्सचेंज से बढ़ा आपसी स्नेह

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर के तत्वावधान में मैत्री दिवस के उपलक्ष्य में विशेष फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से उदयपुर पहुंचीं इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने सहभागिता की और आपसी मित्रता, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने बताया कि मैत्री दिवस के अवसर पर विभिन्न शहरों से आई इनरव्हील सदस्यों के साथ फ्लैग एक्सचेंज किया गया। क्लब की आईएसओ सुनयना जैन ने बताया कि सेलम से आई सविता क्रोशा, बॉम्बे एयरपोर्ट क्लब की डॉ. उषा भुटा एवं बॉम्बे पियर क्लब की सरह…
Read More
र्मों का फल अवश्य मिलता है, अच्छे कर्मों से जीवन में आती है शांति

र्मों का फल अवश्य मिलता है, अच्छे कर्मों से जीवन में आती है शांति

चातुर्मासिक प्रवचन में डॉ. राजेंद्र मुनि ने कर्म और आत्मिक आनंद का बताया महत्व उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, उदयपुर के तत्वावधान में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने कर्म सिद्धांत और आत्मिक आनंद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंसान जैसा कर्म करता है, उसे उसी के अनुरूप फल प्राप्त होता है। अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल मिलता है। कर्म ही मनुष्य के जीवन की दिशा और दशा निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य अक्सर अपने दुखों के लिए दूसरों को दोषी मानता है, जबकि…
Read More
युवा नेतृत्व की नई उड़ानःआज रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण

युवा नेतृत्व की नई उड़ानःआज रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण

शुभ मंगल गार्डन में सजेगा युवा नेतृत्व का मंच, डीआरआर ऐश्वर्या सिंह सहित नई टीम लेगी शपथ उदयपुर। युवा नेतृत्व, सेवा और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे शुभ मंगल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मल्टीडिस्ट्रिक्ट जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) एवं जिला परिषद-3056 की नई टीम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर आगामी कार्यकाल की जिम्मेदारी संभालेगी। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में जयपुर से पधारे रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3056 के जिला गवर्नर अरुण बगड़िया द्वारा निर्वाचित जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) रोटेरियन…
Read More
बारिश में जरूरतमंद बच्चों का सहारा बना उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206

बारिश में जरूरतमंद बच्चों का सहारा बना उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206

250 से अधिक बच्चों को वितरित किए रेनकोट, सेवा भाव से दिया सुरक्षा का संदेश उदयपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल (न्स्त्ज्) 206 की ओर से विशेष रेनकोट वितरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 250 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट वितरित किए गए। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि संस्था समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बारिश के मौसम में बच्चों को वर्षा से बचाने और उन्हें…
Read More
सही मार्ग ही आत्मिक मंजिल तक पहुंचाताःसाध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी

सही मार्ग ही आत्मिक मंजिल तक पहुंचाताःसाध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर, 13 अगस्त। सूरजपोल दादावाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के दौरान ज्ञान की अविरल गंगा प्रवाहित करते हुए विदुषी साध्वी डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी म. सा. ने भगवान महावीर की देशना के माध्यम से जीवन में ज्ञेय, देय और उपादेय के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हमें यह जानना आवश्यक है कि जीवन में क्या छोड़ना है, क्या करना है और क्या स्वीकार करना है। साध्वीश्री ने हाथ में कोयला और चंदन चूर्ण लेने का उदाहरण देते हुए कहा कि संसार पूरी तरह असार नहीं है, बल्कि इसमें सार भी विद्यमान है। एक आत्मा तीर्थंकर गोत्र…
Read More
उदयपुर में सौंदर्य एवं दंत चिकित्सा का नया अत्याधुनिक केंद्र,उद्घाटन आज

उदयपुर में सौंदर्य एवं दंत चिकित्सा का नया अत्याधुनिक केंद्र,उद्घाटन आज

फर्नवेह्स एस्थेटिक्स एंड डेंटिस्ट्री में दंत चिकित्सा, बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने और सौंदर्य उपचार की विश्वस्तरीय सुविधाएं उदयपुर। शहरवासियों को अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा तथा सौंदर्य उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में फर्नवेह्स एस्थेटिक्स एंड डेंटिस्ट्री के उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। केंद्र में आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं तथा अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मान्यता प्राप्त उच्च तकनीक वाली मशीनों के माध्यम से विभिन्न उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फर्नवेह्स एस्थेटिक्स एंड डेंटिस्ट्री को एक विशेष सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां दंत चिकित्सा, बढ़ती उम्र के…
Read More
हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ा जनसैलाब, जमकर उठाया लुत्फ, कल रहेगा महिलाओं का राज

हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ा जनसैलाब, जमकर उठाया लुत्फ, कल रहेगा महिलाओं का राज

उदयपुर। विश्व प्रसिद्ध झीलों की नगरी उदयपुर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सहेलियों की बाड़ी एवं फतहसागर झील किनारे आयोजित दो दिवसीय मेले में बुधवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहरवासियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए महिला-पुरुषों ने मेले में पहुंचकर खरीदारी, झूलों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का जमकर आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे मेलार्थियों से मेला स्थल पर दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हरियाली अमावस्या मेले के पहले दिन महिलाओं एवं पुरुषों दोनों ने जमकर आनंद लिया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को…
Read More
उदयपुर में दो इंच बारिश, उदयसागर के गेट खोले, तापमान गिरा

उदयपुर में दो इंच बारिश, उदयसागर के गेट खोले, तापमान गिरा

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार को दिनभर बारिश की झडी लगी रही। सुबह से शाम तक दो इंच बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादलों से आसमान ढका रहने और बारिश के चलते तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। उधर पानी की लगातार आवक के चलते जल संसाधन विभाग द्वारा उदयसागर के गेट खोल दिए गए। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में मंगलवार रात में हल्की बारिश के बाद बुधवार को भी सुबह से शाम तक रूक रूक कर बारिश की झडी लगी रही। कभी धीमी और कभी तेज चली बारिश दिन भर होती रही। बीच बीच…
Read More
बोट पॉलिसी को लेकर स्टेकहोल्डर्स की मिटिंग, विभाग को सौंपे आपत्ति एवं सुझाव

बोट पॉलिसी को लेकर स्टेकहोल्डर्स की मिटिंग, विभाग को सौंपे आपत्ति एवं सुझाव

उदयपुर। प्रस्तावित बोट पॉलिसी को लेकर होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग उदयविलास में हुई। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित बोट पॉलिसी के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों ने अपने सुझाव एवं आपत्तियां रखीं, जिसे संकलित कर संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई है। प्रतिनिधियों ने कहा कि उदयपुर की झीलें एवं बोट संचालन शहर के पर्यटन की महत्वपूर्ण पहचान हैं। ऐसे में झीलों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन एवं पर्यटन को ध्यान में रखते हुए ऐसी बोट…
Read More
error: Content is protected !!