केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 15 अगस्त को उदयपुर आएंगे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

उदयपुर, 12 अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार, 15 अगस्त को रात्रि उदयपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार, 16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शाह 16 अगस्त को प्रातः उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। वहां जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री शाह दोपहर हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 17 अगस्त को
उदयपुर, 12 अगस्त। जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डी.एल.आर.सी) की जून 2026 तिमाही की बैठक सोमवार,17 अगस्त को प्रातः 10ः45 बजे जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
बैठक में जिले में संचालित बैंकों की सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं के लंबित प्रकरणों एवं प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष/अधिकारी, जिले के जन-प्रतिनिधि तथा भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी भी भाग लेंगे। सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं की लंबित प्रकरणों एवं प्रगति का अद्यतन विवरण एवं निर्धारित समय से पूर्व बैठक स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
—00—

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!