रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा का दो दिवसीय सीतामाता अभयारण्य, जाखम बांध एवं खुशमगरी भ्रमण सम्पन्न
- फेलोशिप पिकनिक सम्पन्न, फोर्ट धरियावद में विरासत और मित्रता का यादगार संगम - रोटरी मीरा की सदस्यों ने खेल-गतिविधियों के साथ-साथ राजस्थान के इतिहास को जाना उदयपुर, 27 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से धरियावद हेरिटेज फोर्ट में दो दिवसीय फेलोशिप पिकनिक का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित ऐतिहासिक फोर्ट धरियावद में आयोजित इस यात्रा ने क्लब सदस्यों को इतिहास, प्रकृति, संस्कृति और मित्रता का अनूठा अनुभव प्रदान किया। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की अध्यक्ष कुकू लिखारी ने बताया कि धरियावद, जिसकी स्थापना 16वीं शताब्दी के मध्य…
