उदयपुर। शहर से सटी बडी ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच, राजस्व अधिकारी व अन्य के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मधु व्यास पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार व्यास निवासी व्यास विला कांरोली, रायल सिटी कॉलोनी धोईन्दा रोड कांकरोली ने भूपेंद्र जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी भूपेंद्र जोशी व ग्राम पंचायत बडी के तत्कालीन सरपंच, राजस्व अधिकारी बडी तहसील बडगांव के विरुद्ध धोखाधडी एवं कूटरचित सजरा बनाकर भूमि हडपने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
चाकू से युवक पर जानलेवा हमला
उदयपुर। जिले के गोगुदा क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार तुलसीराम पुत्र रामा गमेती निवासी बगडुंदा गोगुंदा ने इन्द्रलाल पुत्र खेमा गमेती निवासी बगडुन्दा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके भाई को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला
उदयपुर। जिले के डबोक थानांतर्गत आपसी पारिवारिक विवाद के चलते महिला पर उसके पति द्वारा तलवार से जानलेवा हमला करने का दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता प्रेम गायरी निवासी खेमली डबोक ने अपने पति प्रकाश पुत्र लोगर गायरी निवासी खेमली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें आरोपी पति प्रकाश द्वज्ञरा उस पर तलवार व लठ से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
घर में घुस तोडफोड कर जान से मारने की दी धमकियां
उदयपुर। शहर के शोभागपुरा क्षेत्र में घर में घुसकर तोडफोड करने, बिजली कनेक्शन काटने और पथराव कर जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कमल मेहता पत्नी डॉ एसके मेहरा निवासी शोभागपुरा पंचायत आॅफिस के पास आंगनबाडी के सामने ने कमलेश पुत्र हगामी तेली निवासी मार्डन काम्प्लेक्स भुवाणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके घर पर मोटरसाइकिल से अंदर प्रवेश कर तोडफोड कर घर की खिडकियों के कांच तोड देने, कार के सारे कांच तोड देने व बिजली कनेक्शन काट देने तथा उपर का गेट खोलकर देखने पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बलीचा ट्रांसपोर्ट नगर से कार चोरी
उदयपुर। शहर के बलीचा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर से अज्ञात बदमाश द्वारा इको कार चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र कुमार पुत्र गेहरीलाल जैन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर बलीचा ने गोवर्धनविलास थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी इको कार ट्रांसपोर्ट नगर बलीचा से अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। वहीं पुनीत तोलानी पुत्र प्रकाश तोलानी निवासी एमपी कॉलोनी सेक्टर—14 ने दी रिपोर्ट में बताया कि आईएमबी मिष्ठान के सामने सेक्टर—03 से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुराकर ले गया। पुलिस कार व मोटरसाइकिल चोर की तलाश में जुटी है।
कोर्ट परिसर में मारपीट
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थानांतर्गत जिला न्यायालय परिसर में मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार प्रकाश चंद्र पुत्र चतरलाल मीणा निवासी खोडी महुडी तहसील सराडा ने दिनेश कुमार मीणा पुत्र भगवान मीणा व भाई नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ कोर्ट परिसर में मारपीट व गाली गलोज करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मामेर में राहगीर को डरा धमका की लूटपाट
उदयपुर। जिले के कोटडा क्षेत्र के मामेर में राहगीर को रोककर डरा धमका रुपए लूटने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार राकेश पुत्र ताराचंद खटीक निवासी देलवाडा जिला राजसमंद ने नरेश पुत्र बसु बुम्बडिया निवासी लाम्बडिया खेरोज जिला साबरकाठा गुजरात, रवि उर्फ रविंद्र पुत्र मणिया बुम्बडिया निवासी कूकावास मांडवा जिला उदयपुर व अन्य एक—दो जनोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसको डरा धमका कर रुपए लूट लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अपहरण कर युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के अंबामाता थानांतर्गत जाडा गणेशजी चौक क्षेत्र में युवती को डरा धमका कर अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने अशोक नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा डरा धमकाकर जबरन अपने साथ ले जाने तथा उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
बस की टक्कर से बाइक चालक घायल
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थानांतर्गत् रीको इंडस्ट्रीज हनुमान मंदिर के सामने मोटरसाइकिल को टक्कर मार चालक को घायल करने के मामले में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार घायल मानवेंद्र चम्पावत 38 पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी मालारी बाली जिला पाली हाल पिपली चौराहा राधे विहार कॉलोनी गुप्तेश्वरजी रोड तितरडी ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें रीको इंडस्ट्रीज हनुमान मंदिर के सामने उसकी मोटरसाइकिल को बस चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर टक्कर मार देने का आरोप लगाया। बस की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का चिकित्सालय मे उपचार जारी है।
कुएं में डूबने से महिला की मौत
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में खेत पर काम करने गई महिला की कुएं में गिरने से डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पन्नाराम पुत्र चौनाजी गमेती निवासी बासलिया सायरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई की पत्नी खेत में काम करने गई थी जहां पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गई और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मृतका का शव कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
उदयपुर में आज इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि की ओर से आवश्यक रखरखाव के चलते 10 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बोहरा गणेश मंदिर, बोहरा गणेश चौराहा, विनायक नगर, राजश्री कॉलोनी, जयश्री कॉलोनी, सैंट टेरेसा स्कूल, शारदा नगर, गंगूकुंड, गोकुलपुरा, ठोकर चौराहा, महासतिया, सोनीजी की बाड़ी एवं आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी रहेगी।
