फतहनगर में सर्वाधिक 88.91 प्रतिशत मतदान
उदयपुर, 9 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव – 2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उदयपुर जिले की तीन नगरपालिकाओं वल्लभनगर, भीण्डर और फतहनगर-सनवाड़ में औसत 84.69 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मतदान समाप्ति तक सर्वाधिक फतहनगर-सनवाड़ में 88.91 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं वल्लभनगर में 83.08 प्रतिशत एवं भीण्डर में 82.09 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान दलों ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ईवीएम मशीन को लॉक कर सील चस्पा की। साथ ही अपेक्षित सूचनाओं के साथ निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम संबंधित संग्रहण केंद्रों पर जमा कराई। मतदान दलों के गंतव्य तक लौटने के लिए पर्याप्त वाहन व्यवस्था की गई है।
