प्रवासी अग्रवाल समाज समिति उदयपुर के 5150वें अग्रसेन जयंती महोत्सव का खेलकूद प्रतियोगिताओं से शुभारंभ
उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति उदयपुर की ओर से भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती महोत्सव का शुभारंभ खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। राजेंद्र नगर पुलिस लाइन स्थित अग्रवाल समाज भवन के प्रांगण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया।
समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में एलकेजी से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के बच्चों एवं युवक-युवतियों के लिए गेंद दौड़, कॉपी दौड़, मेंढक दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, गोला फेंक, लकी गेम एवं पार्सल गेम सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इसके साथ ही 25 से 35 वर्ष, 36 से 45 वर्ष, 46 से 55 वर्ष, 56 से 65 वर्ष तथा 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलों में हिस्सा लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि आयोजन में सुधा अग्रवाल, शशि पित्ती, कुसुम गोयल, दीपा, लवी गुप्ता, विशाल अग्रवाल एवं शुभम अग्रवाल ने संयोजक के रूप में सहयोग किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक के. जिंदल, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंदमपति, उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद जिंदल, सचिव राजेश अग्रवाल, सहसचिव ओमप्रकाश गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव अजय गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिला समिति की संरक्षक मनोरमा धानी, पुष्पा जिंदल, मधु गर्ग, किरण पोद्दार, शशि प्रीति एवं सुधा अग्रवाल सहित वरिष्ठ महिलाओं ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं ने समाज में एकता, उत्साह और पारिवारिक सहभागिता का संदेश दिया।
खेल मैदान में गूंजा अग्रसेन जयंती का उत्साह, 300 से अधिक समाजजनों ने दिखाया दमखम
