महिला सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी—एसपी डॉ अमृता दुहन
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने कहा कि महिला सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वे बुधवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों व राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जागरुकता बढाने के लिए चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत यहां सुखाडिया रंगमंच पर आयोजित महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न महिला सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी…
