कहासुनी पर छात्रों ने बाहरी लडकों से सहपाठी को पिटवाया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में आपसी कहासुनी पर छात्रों ने बाहरी लडकों को बुलाकर सहपाठी की पिटाई करा दी। हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने से लहुलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद हमलावर छात्र फरार हो गए। पुलिस के अनुसार स्कूल मे बैंच पर बैठने को लेकर कहासुनी के बाद दो छात्रों ने बाहरी लडकों को बुलाकर एक छात्र के साथ मारपीट करा दी। इस पर मौके पर लोगों की भीड लग गई। हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने से लहुलुहान हो गया। मारपीट करने वालों में नवीं कक्षा का तेरह वर्षीय छात्र व दूसरा 11वीं कक्षा का 17 वर्षीय छात्र शामिल है जबकि एक लडका उसी गांव का रहने वाला है। मारपीट में घायल छात्र को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए जिन्हें अब पुलिस तलाश कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!