परिवर्तनशील मंगलवार के तहत 27 विद्यालयों में पहुंचे न्यायिक अधिकारी
बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूरक उदयपुर, 15 सितम्बर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशो के क्रम में जिला मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे। उन्होंने स्कूली बच्चो, स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए सितम्बर माह की थीम ‘अजनबियों से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ’ के तहत जागरूक किया। विद्यालयों में कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिकाए भी स्थापित की गई जिसमें स्कूली बच्चें शिकयत डाल सकेंगे। एडीजे…
