Breaking News

उदयपुर में इलेक्ट्रिक कारों की नई रफ्तार, विनफास्ट के भव्य शोरूम का शुभारंभ

उदयपुर में इलेक्ट्रिक कारों की नई रफ्तार, विनफास्ट के भव्य शोरूम का शुभारंभ

फतेहपुरा-पुला रोड पर प्रीमियम ईवी ब्रांड की एंट्री, उद्घाटन पर पांच कारों की डिलीवरी उदयपुर। शहर में प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार के बीच अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड विनफास्ट के नए कार शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। फतेहपुरा-पुला रोड स्थित शोरूम का उद्घाटन विनफास्ट इंडिया के डिप्टी सीईओ सुदीप्तो घोष के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में ऑटोमोबाइल एवं व्यवसाय जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, ग्राहकों, उद्योग प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन समारोह में नवप्रारंभित डीलरशिप की ओर से पांच नई विनफास्ट इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की गई। नए कार मालिकों को चाबियां सौंपकर उनके…
Read More
उदयपुर में फिटनेस फॉरएवर 2026’ ने मचाया धमाल

उदयपुर में फिटनेस फॉरएवर 2026’ ने मचाया धमाल

मूविंग डीजे रन, जुम्बा और फिटनेस फैशन वॉक रहे आकर्षण का केंद्र उदयपुर। फिटनेस, संगीत और मनोरंजन के अनूठे संगम ‘फिटनेस फॉर एवर 2026’ ने उदयपुर में खास छाप छोड़ी। वायंडम ग्रैंड उदयपुर पैलेस में आयोजित इस भव्य आयोजन में फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, उदयपुर में पहली बार किसी फाइव-स्टार प्रॉपर्टी में इस स्तर का फिटनेस आयोजन किया गया। आई एम योगा स्टूडियो एवं हैपनिंग एक्सपीरियंस एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में शहर के विभिन्न जिम, फिटनेस फ्रीक, कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, मॉडल्स और डांसर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों से…
Read More
ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी : मनीष गलूंडिया

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी : मनीष गलूंडिया

उदयपुर, 15 सितम्बर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में घोषित नई दिल्ली घोषणा भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो भारतीय व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और निर्यातकों के लिए व्यापार, निवेश और व्यवसाय के नए अवसर सृजित करेगी। यह बात चाँदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महासचिव जनरल प्रवीण खंडेलवाल ने कही। कैट नेशनल एक्जीक्यूटिव मेंबर एवं मेवाड़ रीजऩ इंचार्ज मनीष गलूंडिया ने कहा कि यह घोषणा वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रधानमंत्री मोदी के उस सफल नेतृत्व का प्रमाण है, जिसके कारण भारत…
Read More
उदयपुर में गणेश चतुर्थी पर मेहरबान हुए मेघ, 17.8 मिमी बारिश

उदयपुर में गणेश चतुर्थी पर मेहरबान हुए मेघ, 17.8 मिमी बारिश

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर मेघ मेहरबान हुए। बीती रात से रुक रुक कर हल्की बारिश चलती रही। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और  मध्यम धीमी गति से बारिश होती रही। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। रात में भी रुक रुक कर धीमी बारिश होती रही। इससे वातावरण ठंडा हो गया। दोपहर में कुछ देर बूंदाबांदी के बाद फुहार गिरती रही। इस दौरान मौसम बहुत सुहावना हो गया। उदयपुर में सोमवार को नगर निगम चुनाव को लेकर आरसीए…
Read More
खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत

खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत

उदयपुर। शहर से सटे लकडवास गांव में रात में खेत की रखवाली करने गए किसान की खेत पर संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। सवेरे वह खेत पर मृत हालत में मिला। पुलिस के अनुसार भेरुलाल पुत्र जगन्नाथ डांगी निवासी लकडवास ने दी रिपोर्ट में बताया कि कुकाराम डागी रात में जंंगली सुअर, रोजडे की रखवाली के लिए खेत पर गया था जो सुबह खेत पर मृत अवस्था में पाया। पुलिस संदिग्ध मौत मानते हुए मामले में जांच कर रही है। चारा काटते सांप के डंसने से महिला की मौत उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में खेत पर चारा काटते…
Read More
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने चारभुजानाथ के किए दर्शन

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने चारभुजानाथ के किए दर्शन

मन्दिर समाज के संस्कार केन्द्र  चारभुजा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को चारभुजा अल्प प्रवास पर रहे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर भगवान चारभुजानाथ के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा डॉ. मोहन भागवत का आत्मीय स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें मंदिर की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डॉ. भागवत ने मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपराओं एवं श्रद्धालुओं…
Read More
श्री अग्रवाल वैष्णव समाज का वन विहार हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न…

श्री अग्रवाल वैष्णव समाज का वन विहार हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न…

तुलसीगढ़ रिसोर्ट, लखावली में समाजजनों ने लिया पारिवारिक मिलन एवं मनोरंजन का आनंद... उदयपुर 14 सितंबर. श्री अग्रवाल वैष्णव समाज की ओर से रविवार को तुलसीगढ़ रिसोर्ट, लखावली में भव्य वन विहार का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग एवं पारिवारिक माहौल में किया गया। वन विहार में समाज के 150 से अधिक पुरुषों एवं मातृशक्ति के साथ 80 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध समाजजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री हेमंत अग्रवाल, श्रीमती इन्द्रा अग्रवाल एवं श्रीमती सुनीता डी. बंसल ने बताया कि वन विहार का उद्देश्य समाजजनों को दैनिक व्यस्तताओं से कुछ समय…
Read More
डीपीएस, उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आर्यन का जापान से उदयपुर आने पर विद्यालय में भव्य स्वागत

डीपीएस, उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आर्यन का जापान से उदयपुर आने पर विद्यालय में भव्य स्वागत

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के 17 वर्षीय होनहार व प्रतिभावान अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी आर्यन शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराकर आज विमान द्वारा उदयपुर लौटे, तब हवाई अड्डे पर विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया, उपप्राचार्य राजेश धाभाई, शिक्षको , छात्रों तथा कुछ साथी मित्रों ने उसके आगमन पर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उसे विद्यालय परिसर लाया गया, जहाँ ढोल-नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर उसका स्वागत व अभिनंदन किया गया। आर्यन ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम कर संस्था का नाम विश्व मंच पर गौरव से ऊँचा किया है।…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर ने 22 शिक्षकों को किया नेशन बिल्डर सम्मान से सम्मानित

रोटरी क्लब उदयपुर ने 22 शिक्षकों को किया नेशन बिल्डर सम्मान से सम्मानित

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींवःराजेन्द्र भट्ट उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नेशन बिल्डर अवॉर्ड-2026 एवं टीचर्स फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन शनिवार को रोटरी बजाज भवन में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 शिक्षकों का सम्मान कर उनके समर्पण, मेहनत एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजेन्द्र भट्ट रहे, जबकि क्रॉसरोड्स इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर की प्राचार्या शिखा राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षा…
Read More
ध्यान आत्मा की ओर लौटने की साधनाः मुनि संजय कुमार

ध्यान आत्मा की ओर लौटने की साधनाः मुनि संजय कुमार

पर्युषण महापर्व के सातवें दिन महाप्रज्ञ विहार में मनाया ध्यान दिवस उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के पर्युषण महापर्व के सातवें दिन महाप्रज्ञ विहार में ध्यान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक प्रवचन में जैन मुनिराज ने श्रद्धालुओं को ध्यान के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ध्यान केवल आंखें बंद करके बैठने का नाम नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने और आत्मा की ओर लौटने की साधना है। मुनिराज ने कहा कि मनुष्य का शरीर एक स्थान पर होता है, लेकिन मन अतीत की स्मृतियों और भविष्य की चिंताओं में भटकता रहता है। ध्यान मन…
Read More
error: Content is protected !!