विद्यार्थियों ने किया इको पार्क का भ्रमण, वन व वन्यजीवों संबंधी विभिन्न जानकारियों से हुए परिचित
भीलवाड़ा, 13 जनवरी। भीलवाडा महोत्सव-2023 के कार्यक्रमों की श्रंृखला में शुक्रवार को इको वॉक का आयोजन इको पार्क, हमीरगढ में किया गया, जिसमें भीलवाडा शहर एवं हमीरगढ के आस-पास की स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अध्यापको एवं वन सुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति के लगभग 500 सदस्यों ने इको पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गयी एवं फिल्म भी दिखाई गयी। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा। जिला कलक्टर ने सूचना केंद्र चौराहा पर फ्लोरल शो का अवलोकन किया भीलवाड़ा, 13 जनवरी। भीलवाड़ा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को उद्यान विभाग…
