पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की पारिवारिक पिकनिक में उमड़ा उत्साह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की ओर से रविवार को सेक्टर-14 स्थित रिजॉर्ट में 180 समाजजनों की भव्य पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजजनों को आपसी मेल-जोल, मनोरंजन के साथ-साथ सिंधी भाषा, संस्कृति एवं सामाजिक एकता से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश आहूजा, महासचिव रामचंद्र चोटरानी, महिला अध्यक्ष उर्मिला नंदवानी, उपाध्यक्ष कमलेश राजानी एवं जया पहलवानी सहित समाजजनों द्वारा भगवान झूलेलाल साईं की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पिकनिक की शुरुआत आपसी परिचय एवं पारिवारिक मेल-मिलाप से हुई। इसके पश्चात शमशेर सिंह नंदवानी ने सिंधी वर्णमाला, सिंधी शब्दों, सिंधी अक्षरों एवं सिंधी कविताओं के माध्यम से सिंधी भाषा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बाद में गीत-संगीत एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सिंधी समाज जेएसपी के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी, भगवानदास छाबड़ा, मनोहर गुरानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। पिकनिक के दौरान करीब 70 समाजजनों ने उत्साहपूर्वक हाउजी गेम में भाग लिया। उर्मिला नंदवानी, ज्योति राजानी एवं नीता वंजानी ने खेल का संचालन करते हुए सभी को हंसाते-खिलखिलाते हुए मनोरंजन से भरपूर माहौल बनाए रखा। कार्यक्रम में समाज के उन शिक्षकों का भी विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं अथवा दे रहे हैं। इस अवसर पर समाज के शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। रिजॉर्ट अध्यक्ष महेंद्र इसरानी एवं रतन इसरानी के सहयोग से समाजजनों का सम्मान भी किया गया। दोपहर 3 बजे लंच के पश्चात बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के तीन अलग-अलग राउंड आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने प्रतियोगिता का जमकर आनंद लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!