हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्रता दिवस- राजस्व मंत्री ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी
समारोह में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, अधिकारी, कार्मिकों, खेल प्रतिभाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं को किया पुरस्कृत भीलवाड़ा। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह 2023 पुलिस लाईन मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ राजेश गोयल ने कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश पठन कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आमजन से सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान भी किया। जिले की खेल प्रतिभाओं सहित…
