भारत को जानो प्रतियोगिता में गुरुकुल व विद्या निकेतन विद्यालय का परचम
मेवाड़ शाखा की प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 38 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेता टीमें प्रांत स्तरीय स्पर्धा में लेंगी हिस्सा उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ शाखा उदयपुर की ओर से सेक्टर 14 स्थित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के कुल 38 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। संस्कार संयोजक डॉ. योगेश ज्यानी ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय…
