जंतुआलय विकास ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक का आयोजन
वन्यजीवों एवं पयर्टकों हेतु सुविधाओं के विस्तार एवं संरक्षण पर मंथन 2 करोड़ से अधिक की लागत के विविध प्रस्तावों पर चर्चा उदयपुर, 18 सितंबर। सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क एवं गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क की देखरेख एवं संरक्षण एवं संवर्धन करने वाले जंतुआलय विकास ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को संभागीय आयुक्त एवं पदेन ट्रस्ट अध्यक्ष खजान सिंह की अध्यक्षता में आयुक्तालय सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान आगामी समय में ट्रस्ट अंतर्गत विभिन्न वन्यजीव पर्यटन स्थलों पर वन्यजीवों एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में औपचारिक परिचय पश्चात उप वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराग भटनागर…
