वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर उदयपुर में चार दिवसीय मेगा स्व्देशी मेला 2 अक्टूबर से
—तैयारियां तेज, 80% स्टॉल बुकिंग पूरी —लोकल उत्पादों और स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मंच उदयपुर, 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वावलंबी भारत के संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से झील नगरी उदयपुर में आगामी 2 से 5 अक्टूबर तक चार दिवसीय 'स्वदेशी मेला—2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) ग्राउंड में होने वाली इस विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी का मुख्य ध्येय स्थानीय निर्माताओं, व्यापारियों, एमएसएमई (लघु व कुटीर उद्योग) और सेवा प्रदाताओं को एक ही मंच पर व्यावसायिक अवसर और व्यापक बाजार उपलब्ध कराना…
