सांसद डॉ रावत के पत्र के बाद पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन के पुनर्निर्माण की स्वीकृति जारी, 120 करोड रुपए आवंटित
-एच.एल.एल लाइफ केयर लि. को कार्यकारी संस्था नियुक्त किया -सांसद ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री का आभार जताया उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद उदयपुर के पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन के पुनर्निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है और इसके लिए कुल 120 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है। साथ ही निर्माण के कार्यदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सांसद डॉ रावत ने इसके लिए मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री का आभार जताया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर पत्रावली जयपुर में लंबे समय से लंबित…
