सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी: जूनियर तैराक विधि सनाठ्य ने रचा इतिहास, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बनाया नया राजस्थान रिकॉर्ड
जयपुर/उदयपुर। जयपुर में 1 जून से 3 जून 2026 तक आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर की उभरती हुई खिलाड़ी विधि सनाठ्य ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना जलवा बिखेरा है। विधि ने प्रतियोगिता के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में नया राजस्थान रिकॉर्ड (कीर्तिमान) स्थापित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जूनियर होकर सीनियर वर्ग में जीते 5 पदक तैराकी प्रशिक्षक एवं जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि विधि सनाढ्य अभी जूनियर वर्ग की तैराक हैं, लेकिन उन्होंने सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल…
