हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव: गांव-गांव पहुंचेंगे 2 लाख पत्रक
-प्रताप गौरव केन्द्र से विभिन्न जिलों में पत्रक पहुंचना शुरू -एक हजार साधु-संतों को पहुंचेगा निमंत्रण उदयपुर, 4 जून। महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती (450 वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के तत्वावधान में 17 जून को उदयपुर में होने जा रही विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियों ने तेजी लेना आरंभ कर दिया है। संकल्प सभा के पहले गांव-गांव तक हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा पहुंचाने का अभियान चलेगा। इसके तहत 2 लाख पत्रक बांटे जाएंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि हल्दीघाटी विजय की गौरव गाथा के 2…
