पेशाब करने के विवाद में अधेड की तलवार से पडौसी ने काट दी गर्दन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पेशाब करने के विवाद में अधेड की तलवार से पडौसी ने काट दी गर्दन
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में बुधवार रात को घर के बाहर पेशाब करने के विवाद में 55 वर्षीय अधेड को पडौसी ने हत्या कर दी। पडौसी ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार किया जिससे धड से गर्दन अलग हो गई। मां व भाई के सामने अधेड की मौके पर ही तडप तडप की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए गांव से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार खटीक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय देवीलाल उर्फ राजा बाबू खटीक रात को खाना खाने बैठने वाला था तभी उसे पेशाब लगी तो वह बाहर गया और सामने रहने वाले ओमप्रकाश के मकान के पास पेशाब करने लगा तभी ओमप्रकाश ने उटे टोका। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। शोर सुनकर देवीलाल की मां लक्ष्मीबाई व भाई डालचंद भी बाहर निकले और उनमें बीच बचाव करने लगे। तभी आवेश में आया ओमप्रकाश घर में गया और तलवार लोकर देवीलाल की गर्दन पर पूरी ताकत से वार कर दिया। तलवार लगने से देवीलाल की गर्दन शरीर से अलग हो गई। उसने मौके पर ही मां व भाई के सामने दम तोड दिया। मां व बेटे की चींखे सुनकर पडौसी मौके पर पहुंचे जहां देवीलाल का खून सू लथपथ शरीर पडा देख उनकी आंखे खुली की खुली रह गई। ग्रामीणों की सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर संगीन हत्या का मामला दर्ज किया। उधर हमलावर आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए गांव से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

शराबी पति की पत्नी ईंट मार की हत्या
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में हरणिया खेडा गोराना में बुधवार रात को विवाद के चलते शराबी पति की पत्नी ने ईट मार कर हत्या कर दी। वारदात के समय घर में दोनों पति पत्नी ही मौजूद थे। उनके बच्चे दूसरे घर में रहते थे। पुलिस के अनुसार हरणिया खेडा गोराना निवासी 62 वर्षीय उदयलाल कटेरिया पुत्र सवा कटेरिया बुधवार रात को शराब पीकर घर पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। इस पर उदयलाल और उसकी पत्नी भेरकीबाई के बीच विवाद हो गया। बात बढने पर गुस्साई भेरकीबाई ने पास ही रखी ईंट उदयलाल के सिर पर मार दी। उसने कई वार किए जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उदयलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात का पता गुरुवार सुबह लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। माौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी पत्नी भेरकीबाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पति की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

युवक की दोस्त ने चाकू मार की हत्या
उदयपुर। शहर के आयड क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे श्रमिकों के बीच बुधवार रात को विवाद हो गया। गुस्साए दोस्त ने चाकू से वार कर युवक की हत्या कर दी और दरवाजा बंद कर चला गया। पुलिस को देर रात को सूचना मिली तो शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस के अनुसार आयड में किराए के मकान में रह रहे मूल रूप से झारखंड के रहने वाले दो दास्ते अजय पासवाल 21 और राहुल शर्मा यहां उदयपुर में मजदूरी करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ गई कि राहुल ने कमरे में रखे चाकू से अजय के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर वार के कारण अजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में आरोपी कमरे का दरवाजा बंद कर चुपचाप वहां से चला गया। देर रात करीब एक बजे पडौसियों को शक होने पर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर अजय का खून से सना शव पडा मिला। पडोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान करते हुए आरोपी अजमेर रेलवे स्टेशन से डिटेन किया। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में पता लगा रही है। शव को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा कर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। मृतक अजय पुत्र मदलु रासवान झारखंड के रातेहाड जिले के बहराटाउन का तथा आरोपी हमलावर राहुल शर्मा झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!