कैट विमेन विंग ने 51 सदस्यों का किया सम्मान, 35 शिक्षिकाओं को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’
- 5 सदस्यों को ‘बीवीएम स्टार’ और 11 सदस्यों को ‘बीवीएम विजिटर्स अवार्ड’ से नवाजा उदयपुर, 8 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कैट महिला विंग उदयपुर की ओर से ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’, ‘बीवीएम स्टार अवार्ड’ एवं ‘बीवीएम विजिटर्स अवार्ड’ सम्मान समारोह का आयोजन होटल रीजेंटा सेंट्रल में किया गया। कार्यक्रम में सीएआईटी की राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं राष्ट्रीय कन्वीनर, राष्ट्रीय महिला विंग तथा कैट महिला विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने कहा कि समारोह में शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी एवं समाजसेवी विजयलक्ष्मी चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ सोसायटी की निदेशक डॉ.…
