जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद
उदयपुर, 7 सितम्बर। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भाजपा के नारों और जगह-जगह होती पुष्पवर्षा के बीच वार्ड 72 में भाजपा प्रत्याशी नरेश वैष्णव के समर्थन में निकली पदयात्रा ने चुनावी माहौल में जोश भर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रक लेकर पदयात्रा में शामिल हुए और क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने नरेश वैष्णव का माला, उपरणा पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
आगामी 11 सितम्बर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 72 में भाजपा प्रत्याशी नरेश वैष्णव ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क किया। मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि पदयात्रा कालकामाता मंदिर से शुरू होकर बेकनी पुलिया, आदर्श नगर, माधव कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, न्यू केशव नगर, अरिहंत नगर और न्यू आरटीओ ऑफिस होते हुए पुनः कालकामाता रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ भाजपा और नरेश वैष्णव के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली पदयात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन जताया। इससे पूरे मार्ग में चुनावी माहौल नजर आया।
जनसंपर्क के दौरान नरेश वैष्णव ने वार्ड के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर पार्टी की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाई और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
नरेश वैष्णव ने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने पर वार्ड के विकास को नई गति देने के साथ सड़क, सफाई, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, पूर्व पार्षद रामजी वैष्णव, एडवोकेट महेन्द्र नागदा, नितिन चितौड़ा, पियुष जैन, मनोज वैष्णव, एडवोकेट क्षेत्रपाल सिंह, जगदीश पालीवाल, ज्योति लौहार, भरत मेघवाल, अभिषेक चौधरी, सुरेश रावत, भरत वैष्णव, राजेश चितौड़ा, कैलाश लखारा, विजय मेहता, चेतन वैष्णव, अश्विनी सुहालका, आशीष गोयल, अनुप जैन, प्रकाश चितौड़ा, सतीश भवरानी, राजेश पंजाबी, चन्द्रप्रकाश शारस्वत, दिलीप कुंभट, अशोक मेहता, निकुंज भट्ट, उमेश श्रीमाली, दीपक चित्रायन, आकाश चौधरी, अर्जुन चितौड़ा, जितेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
