द्वितीय चरणः मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी 27 को
पंचायतीराज आम चुनाव - 2026 उदयपुर, 26 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत उदयपुर जिले की 6 पंचायत समितियों में होने वाले मतदान को लेकर मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी मंगलवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति सायरा, कोटड़ा, सुलाव, गोगुन्दा, बड़गांव और देवला में जिला परिषद के कुल 14 तथा पंचायत समिति सदस्यों के 96 वार्डों के लिए मतदान बुधवार को प्रस्तावित है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में कुल 458 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उक्त मतदान केंद्रों के लिए कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण मंगलवार…
