-राजेश वर्मा
उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के वार्ड 71 से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी योगेश कुमावत ने वार्ड वासियों को पूरा भरोसा दिलाया है कि पार्षद पद पर विजयी होने पर वे वार्ड को स्वच्छ सुंदर बनाने के साथ ही पेयजल संकट से जूझ रहे परिवारों को पूर्ण दबाव के साथ पर्याप्त जलापूर्ति करने के साथ ही सुरक्षित और अच्छी सडकें मुहैया कराएंगे। कुमावत ने चुनाव में टिकट देने के लिए भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर पूरा भरोसा जताया है और वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाने का प्रयास करेंगें। भाजपा प्रत्याशी कुमावत ने बताया कि अब तक पंचायत राज के अधीन रहा यह क्षेत्र काफी पिछडा होकर विकास की काफी आवश्यकताएं है। चित्रकूट नगर में 80 के दशक में तत्कालीन नगर विकास प्रन्यास द्वारा विकसित की गई आवासीय कॉलोनी में आवश्यकनुसार पेयजल टंकी का निर्माण किया गया था जो मौजूदा आबादी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने में समर्थ नहीं हैं। क्षेत्र में आबादी कई गुणा बढ चुकी है और टंकी की क्षमता उतनी नहीं होने से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता। क्षेत्र में नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण कई जगह कचरे के ढेर दिखाई देते है। वार्ड 71 क्षेत्र में सडको की हालत भी उतनी सही नहीं है जितनी की होनी चाहिए। कुमावत ने कहा कि वे पार्षद बनते हैं तो उनकी प्राथमिकता वार्डवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही पूर्ण दबाव के साथ पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और सुरक्षित सडकें उपलब्ध कराने की होगी। उन्होंने अपना विजन सामने रखते हुए बताया कि पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए एक उच्च क्षमता वाली टंकी निर्माण की क्षेत्र में सख्त आवश्यकता है। टंकी निर्माण किसी उचाई वाली जगह पर कराई जाएगी ताकि नीचले क्षेत्र में भी दूसरी तीसरी मंजिल तक पानी की आपूर्ति पूर्ण दबाव के साथ हो सके। कुमावत ने बताया कि वार्ड 71 के चित्रकूटनगर में खुले में शोच की भी बडी समस्या है। पार्षद बनने पर वे जरुरतमंदों के लिए सुविधायुक्त सार्वजनिक शोचालय का निर्माण कराएंगे ताकि उन लोगों को खुले में शोच नहीं करना पडे। कुमावत ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए बताया कि वार्ड के प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्ति करवाना, प्रमुख व आंतरिक सडकों का अवश्यकतानुसार निर्माण व सुदृढीकरण करवाना, मकानों का नियमानुसार शीघ्रताशीघ्र आवासीय पट्टों के माध्यम से नियमितीकरण करवाना, पानी की नई टंकियों का निर्माण करवाना व सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित कराना, वार्ड में नियमित व समयबद्ध कचरा संग्रहण सुनिश्ििचत करवाकर स्वच्छ व सुंदर वार्ड बनाने का प्रयास, जल निकासी की बेहतर व्यवस्ािा के लिए वार्ड में पक्की व व्यवस्थित नालियों का निर्माण करवाना, खराब स्ट्रीट लाइट की समयबद्ध मरम्मत ओर आवश्यकता वाले स्थानों पर नई लाइट लगवाना, महिलाओं की सुविधा के लिए आवश्यकता वाले स्थान पर महिला स्नानागार व शोचालय निर्माण करवाना, पुराने पनघटों का जीर्णोद्धा कर उन्हें पुन: चालू करवाने व नए पनघट बनवाने, भुवाणा पंचायत भवन को क्षेत्रवासियों की सुगमता के लिए नगर निगम के उप कार्यालय के रूप में विकसित करवाना, स्थानीय निवासियों की समस्याओं के लिए जनसुनवाई वार्ड संवाद कार्यक्रम आयोजित करने व आधुनिक सर्वसुविधायुक्त आॅडिटोरियम का निर्माण करवाने की रहेगी।
वार्ड 71 को स्वच्छ सुंदर बना सप्लाई होगा पर्याप्त पानी, सुधरेगी सडकें—योगेश कुमावत
