– 5 सदस्यों को ‘बीवीएम स्टार’ और 11 सदस्यों को ‘बीवीएम विजिटर्स अवार्ड’ से नवाजा
उदयपुर, 8 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कैट महिला विंग उदयपुर की ओर से ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’, ‘बीवीएम स्टार अवार्ड’ एवं ‘बीवीएम विजिटर्स अवार्ड’ सम्मान समारोह का आयोजन होटल रीजेंटा सेंट्रल में किया गया।
कार्यक्रम में सीएआईटी की राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं राष्ट्रीय कन्वीनर, राष्ट्रीय महिला विंग तथा कैट महिला विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने कहा कि समारोह में शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी एवं समाजसेवी विजयलक्ष्मी चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ सोसायटी की निदेशक डॉ. सीमा सिंह भाटी, सीपीएस एवं रॉकवुड स्कूल की निदेशक अलका शर्मा तथा परिवार परामर्श केंद्र की डायरेक्टर सुषमा कुमावत का विशिष्ट सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सीएआईटी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन है, जिसमें विभिन्न व्यवसाय एवं प्रोफेशन से जुड़ी महिलाएं एक मंच पर मिलकर कार्य कर रही हैं। संगठन का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जोडऩा, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना तथा उनकी उपलब्धियों को पहचान एवं सम्मान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ शिक्षक दिवस पर शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में 35 शिक्षिकाओं को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, मेडल एवं प्रमाण-पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर शिक्षिकाओं के समर्पण, सेवाभाव एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन किया गया। ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित शिक्षिकाओं में डॉ. मीरा माथुर, कल्पना चोरडिया, कुकू लिखारी, प्रियंका शर्मा, अनीता भानावत, नीना पगारिया, डॉ. ज्योत्सना जैन, विजेता मेहता, योगिनी दक, भावना कावडिय़ा, हर्षा कुमावत, शगुफ्ता जयपुरी, अंकिता वाधवानी, भावना जैन, निधि लूथरा, सुमन जैन, अंकिता शर्मा, डॉ. ममता धूपिया, आशा गहूरी, अलका मिश्रा, माहेश्वरी भटनागर, विभा जैन, श्रुति व्यास, संजिता रानी, शानू लोढ़ा एवं मंजू पी. सरूपरिया शामिल रहीं। इसी क्रम में कैट महिला विंग उदयपुर की 5 सदस्यों को ‘बीवीएम स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. सोनू जैन, मारिया कोटावाला, रुखसाना साबुनवाला, हरप्रीत कौर एवं हंसा नियति को प्रदान किया गया। वहीं ‘बीवीएम विजिटर्स अवार्ड’ से कैट महिला विंग की सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भारतीय व्यापार महोत्सव में सक्रिय सहभागिता निभाई। सम्मानित सदस्यों में कल्पना चोरडिया, साक्षी भट्ट, चयनिका गलूंडिया, उर्वशी सेठिया, नेहा जैन, डॉ. सोनू जैन, जानवी जैन, ऋतु भटनागर, मंजुला गेलड़ा, मीना तलेसरा, रुखसाना साबुनवाला, मारिया मंसूर अली, संगीता शर्मा, हरप्रीत कौर, कविता बलदवा, कृतिका बलदवा एवं हंसा नियति सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कैट महिला विंग उदयपुर की व्यवसाय एवं प्रोफेशन से जुड़ी महिलाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाओं को इस मंच से जोडक़र उन्हें आगे बढऩे एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ. ममता धूपिया ने किया। कार्यक्रम संयोजिकाओं के रूप में हर्षा कुमावत, भावना जैन, श्रुति व्यास एवं मारिया कोतवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सचिव डॉ. सोनू जैन ने सभी अतिथियों, सम्मानित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षिकाओं के योगदान को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सहभागिता के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
कैट विमेन विंग ने 51 सदस्यों का किया सम्मान, 35 शिक्षिकाओं को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’
