सिंगिंग और डांसिंग चैलेंज आज
उदयपुर। “लव यू पापा – सीजन 2” के अंतर्गत प्रथम प्रतियोगिता “टेस्ट ऑफ लव” फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन होटल रैबिट रत्नम, चित्रकूट नगर में उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अरुणोदय ग्रुप के निदेशक पुष्पेंद्र परमार एवं विशिष्ट अतिथि ओपेरा ग्रुप की निदेशक श्रीमती विजयश्री लूनावत रहे। वहीं होटल रैबिट रत्नम के संचालक हर्वंश योगीराज जैन तथा एसआर स्पोर्ट्स के निदेशक अभिमान मैसी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिना आग का उपयोग किए विभिन्न स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता एवं पाक-कौशल का…
