शिक्षा, पर्यावरण और समाजसेवा को मिलेगी नई रफ्तार, यूनाइटेड उदयपुर राउंड टेबल 234 की नई टीम ने संभाली कमान
उदयपुर, 3 अगस्त। यूनाइटेड उदयपुर राउंड टेबल 234 की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई टीम ने समाजसेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जनहित के कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में राजेन्द्र मेनारिया को चेयरमैन, प्रतीक खुराना को वाइस चेयरमैन, दिक्षांत मेहता को सेक्रेटरी, कुशाग्र मेहता को कोषाध्यक्ष तथा अचल अग्रवाल को इमीडिएट पास्ट चेयरमैन (आईपीसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित चेयरमैन राजेन्द्र मेनारिया ने कहा कि संस्था इस वर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी। विशेष रूप…
