11 हजार कावड़िये करेंगे महादेव का अभिषेक
सात दिवसीय समारोह का आगाज 05 अगस्त से
उदयपुर 02 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास की नाग पंचमी पर आगामी 17 अगस्त को गंगा के चैथे पाये गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 21वीं कावड़ यात्रा को तैयारियाॅ अंतिम स्तर पर चल रही है। अध्यक्ष एवं संस्थापक यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि विभिन्न समाजों की बैठको आयोजन कर अधिक से अधिक जनभागीदारी हो इसका प्रयास किया जा रहा है।
शर्मा ने बताया कि अच्छी को वर्षा लेकर 2006 में 50 मित्रों के साथ शुरू इस कावड़ यात्रा में इस वर्ष 11 हजार कावड़ियें उभयेश्वर महादेव का अभिषेक करेगे। कावड़ियों के अभिषेक के बाद गंगोत्री, जमनोत्री, मानाबोर्डर, सरस्वती, कैलाश मानसरोवर, भागीरथ नदी, मंदाकिनी के पवित्र पानी से महादेव का अभिषेक किया जायेगा।
कावड़ यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए समिति की ओर से सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक सदस्यों को अपनी भागीदारी का मौका मिलेगा।
ये होंगे सात दिवसीय समारोह:-
सात दिवसीय समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह का आगाज 05 अगस्त को सायं 06 बजे बोहरा गणेश जी को न्यौता एवं महाआरती से किया जायेगा। 08-09 अगस्त को धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगु कुंड परिसर में बने नगर निगम सामुदायिक भवन में दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ, 10 अगस्त को सायं 05 बजे गंगुु कुंड परिसर में स्थापित राजराजेश्वर महादेव का जलाभिषेक, 12 अगस्त को दोपहर 03 बजे से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित जूना गणेश मंदिर में 10 विद्धान पंडितों द्वारा 101 किलों गुड़ के पानी से भक्तों द्वारा गणपति का अभिषेक, 13 अगस्त को सायं 05 बजे गंगोदभव स्थित महादेव मंदिर में भजन संध्याॅ, 14 अगस्त को सायं 04 बजे विप्र फाउण्डेशन की ओर से परशुराम चैराहे से तिरंगा एवं कलश यात्रा, 15 अगस्त को प्रातः 08 बजे झण्डारोहण समारोह, 16 अगस्त को सायं 06 बजे बजरंग सेना मेवाड की ओर से भारत माता पूजन एवं संगीतमय गंगा आरती का आयेाजन किया जायेगा।
प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि बैठक में समाजसेवी वरदीचंद चैधरी, एडवोकेट रामकृपा शर्मा, बजरंग सेना मेवाड के कमलेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व पार्षद गिरिश भारती, लोकेश चैधरी, विप्र फाउण्डेशन के नरेन्द्र पालीवाल, धर्मोत्सव समिति के दिनेश मकवाना, मनोहर चैधरी, गंगु विकास समिति के महेश भावसार, ने कावड़ यात्रा को सफल बनाने एवं आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से अपने सुझाव दिये।
