शिल्पग्राम में ट्री फॉर द फ्यूचर अभियानःरोटरी क्लब उदयपुर ने किया सघन वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 2 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर,पश्चिम क्षेत्र संास्कृतिक केन्द्र एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  द्वारा रविवार को शिल्पग्राम परिसर में ट्री फॉर द फ्यूचर अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित राजस्थान के निर्माण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है और ऐसे अभियान लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष श्रीचंद खथूरिया ने बताया कि क्लब सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसी कड़ी में ट्री फॉर द फ्यूचर अभियान के माध्यम से शिल्पग्राम परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के चेयरमैन आर.के. जैन,पूर्व मुख्य वन संरक्षक (ब्ब्थ्) आर.के. जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक स्तर का महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। पर्यावरण के संरक्षण और सुधार के लिए सभी देशों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
सचिव दुष्यंत सोमानी सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, सहायक प्रान्तपाल गजेंद्र जोधावत सहित 100 से अधिक सदस्य मौजूद थे.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!