राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को
उदयपुर, 8 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक तैयार कर ली गई हैं। राजस्व न्यायालयों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रकरणों के निस्तारण के लिये बैंचो का गठन कर लिया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के तहत धारा…
