रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन जारी

उदयपुर, 8 मई। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन जारी हैं।
टीएडी आयुक्त लक्ष्मीनारायण मंत्री ने बताया कि विभागीय छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रथम व द्वितीय सूची जारी होने बाद रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्टल फॉर एडमिशन इन टीएडी हॉस्टल्स एंड स्कूल्स (2026-27) लिंक पर क्लिक कर भरा जा सकता है। आयुक्त ने बताया कि जनजाति विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास संचालित हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनजाति छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रेरित कर उन्हें लाभान्वित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षमता के अनुरूप प्रवेश सुनिश्चित नहीं किए जाने पर संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान, छात्रावास वार्डन एवं कोच की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें मूल विभाग में भेजने की कार्यवाही अमल में लाए जाने की चेतावनी दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!