घोड़ी से उतारी गई दुल्हन को बसपा ने फिर बैठाया घोड़ी पर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
टाउनहॉल से कलेक्ट्री तक निकाली रैली उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र के हरियाउ गांव में शादी के दौरान दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर घटना का विरोध जताया। बसपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित दुल्हन पूजा मेघवाल को उदयपुर शहर में घोड़ी पर बैठाकर रैली निकाली और समानता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोग टाउनहॉल से रैली के रूप में कलेक्ट्री पहुंचे, जहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। निष्पक्ष जांच और जांच अधिकारी बदलने की मांग प्रदर्शनकारियों ने मामले की…
