उदयपुर। हिमालय परिवार उदयपुर जिला इकाई द्वारा लेह में 22 जून से 27 जून तक होने वाले प्रथम सिंधु कुम्भ 30 वीं सिंधु दर्शन यात्रा के लिए देशभर से एवं अन्यत्र देश से आने वाले एनआरआई यात्रियों का हल्दीघाटी की पवित्र रज से होगा तिलक।
इस कार्यक्रम के रैली संयोजक अंबालाल मेनारिया ने बताया कि प्रातः 6रू30 बजे हिमालय परिवार के कार्यकर्ता व सिंधु दर्शन जाने वाले यात्री सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन 100 फीट रोड पर अपने चार पहिया वाहन से 100 से अधिक यात्री हल्दीघाटी पहुंचे, प्रारंभ में हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री व सिंधु दर्शन यात्रा राजस्थान के संयोजक अरविन्द जारोली ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार माली व महामंत्री विजय जैन ने बताया कि हल्दीघाटी पहुंचकर विधि विधान पूजा अर्चना कर 51 किलो महाराणा प्रताप के रणबांकुरे के रक्त से श्रेणीत रज को एकत्र कर कलश भरें एकत्र की गई माटी से कार्यकर्ता स्वयं छोटे-छोटे पैकेट बनाकर प्रत्येक पैकेट पर प्रताप के स्टिकर लगाकर भरे जाएंगे तिलक के साथ प्रत्येक यात्री को महाराणा प्रताप के संक्षिप्त परिचय के पत्रक के साथ वितरित होंगे।
हिमालय परिवार उदयपुर जिला संरक्षक दिनेश माली ने इस 15 दिवसीय यात्रा की संपूर्ण जानकारी देते हुए यात्री को यात्रा में रखने वाली सचेत जानकारियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वहां का ऑक्सीजन लेवल, वहां का तापमान – जलवायु से कैसे वहां सामंजस्य बैठाते हुए यात्रा को सम सुलभ बनाया जा सकता है।
प्रदेश महामंत्री अरविन्द जारोली ने इस राष्ट्रीय महत्व की यात्रा के महत्व को बताते हुए कहां इस वर्ष यात्रा के लिए अभी तक देशभर से 4000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए है जो अब तक के 30 वर्षों का रिकॉर्ड है।जारोली ने बताया कि इस आयोजन में देश भर से अनेक गणमान्य सदस्यों के साथ 15 देशों के राजदूत भी शिकरत करेंगे जारोली ने बताया हमारे कार्यकर्ता मेवाड़ी वेशभूषा धोती कुर्ता और लाल पगड़ी पहन कर सभी का तिलक करेंगे उन्होंने कहा इससे देश-विदेश के विविध क्षेत्रों से आए सैकड़ो यात्रियों को एक साथ लद्दाख में मेवाड़ के स्वाभिमान, वीरता और शौर्य की सुगंध महसूस हो सके।
इस अवसर पर देवेंद्र छाजेड़, यशवंत मेनारिया ,विनोद चैबीसा, रविंद्र अग्रवाल ,शोभा लाल मेनारिया प्रकाश मेनारिया, मनीबेन पटेल, हेमलता जारोली ,शांत मेनारिया,शर्मिला माली, गंगा देवी ,तनुजा अग्रवाल, पार्वती मेनारिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सारस्वत ने किया धन्यवाद की रस्म को सचिव विजय जैन ने ज्ञापित किया।
प्रथम सिंधु कुंभ के लिए हल्दीघाटी की माटी का पूजन कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचे हल्दीघाटी
