ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” का आगाज रू स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को बनाया जाएगा “नो ड्रग्स जोन”
उदयपुर। राजस्थान में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” अभियान की शुरुआत की गई। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) दिनेश एम. एन. एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के महानिरीक्षक विकास कुमार के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को उदयपुर स्थित उड़ान नर्सिंग अकैडमी में जागरूकता एवं नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के 500 मीटर दायरे को “नो ड्रग्स जोन” के रूप में विकसित कर ड्रग्स फ्री क्षेत्र बनाना है। “ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” नाम से प्रारंभ इस मुहिम के माध्यम से युवाओं और…
