अंडमान में सुर संगम की शानदार जीतः डॉ. पूर्वा अग्रवाल, हिनाया, यामी और जियाना ने जीते 5 अवॉर्ड
उदयपुर, 30 जनवरी, 2026। सुर संगम संस्था की बालिकाआंे ने कथक में गुरु रेणू गोरेर के निर्देशन में अंडमान द्वीप समूह में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 अवार्ड जीते। अंडमान द्वीप समूह के श्री विजयापुरम में आयोजित प्रतिष्ठित एशियन डांस समिट में उदयपुर के कलाकारों ने सफल प्रदर्शन किया है। शहर की संस्था सुर संगम म्यूजिक एंड डांस एकेडमी के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया। एकेडमी की गुरु और कोरियोग्राफर श्रीमती रेणू गोरेर के नेतृत्व में टीम ने कथक, लोक और सेमी-क्लासिकल नृत्य में कुल 5 पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर…
