अशोक नगर उदयपुर

अशोक नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अशोक नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

उदयपुर, 28 मई। शहर के अशोक नगर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पूज्य पुष्कर दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की वेला आते ही पूरा पंडाल "नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" भजन से गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान महाराजश्री ने कहा कि आज समाज में राग और द्वेष तेजी से बढ़ रहा है। मनुष्य चाहे कितने भी मंदिर दर्शन, तीर्थ यात्रा, सत्संग…
Read More
उदयपुर के अशोक नगर में 25 मई से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

उदयपुर के अशोक नगर में 25 मई से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

उदयपुर, 24 मई। शहर के अशोक नगर मेन रोड स्थित बाटा शोरूम के पास कथा स्थल पर पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 25 मई से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। तीन वर्षों में एक बार आने वाले इस पुण्यदायी अधिक मास को लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति में विशेष उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कथा में व्यासपीठ से प्रसिद्ध कथाव्यास पूज्य श्री पुष्कर दास महाराज अपनी मधुर वाणी एवं संगीतमय शैली में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। महाराज श्री…
Read More
error: Content is protected !!