अभियान के अंतर्गत जिलेभर में रैली, प्रभात फेरी, शपथ कार्यक्रम, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं, जागरूकता रैलियां तथा आईईसी प्रचार सामग्री वितरण जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आशा सहयोगिनियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे कर तंबाकू उपभोक्ताओं की पहचान कर तथा उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक परामर्श प्रदान किया जा रहा है।
31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान तंबाकू उपभोक्ताओं को काउंसलिंग प्रदान कर तंबाकू त्यागने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें निकटतम डेंटल क्लिनिक पर रेफर भी किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि स्वयं तंबाकू सेवन से दूर रहें तथा परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
