राजस्थान में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 1936 मामले दर्ज, 873 गिरफ्तार

उदयपुर, 27 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।

1936 अभियोग दर्ज, 873 हुए गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक मई से 26 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1936 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 18 लाख 56 हजार 999 रूपए लागत की 6883 लीटर, भारत निर्मित विदेषी मदिरा 3 करोड़ 89 लाख 75 हजार 909 रूपए की 38886 लीटर, बीयर 44 लाख 23 हजार 104 रूपए की 19675 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 12793 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में  वाॅश  5 लाख 19 हजार 144 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 7, हल्के चार पहिया वाहन 12, तिपहिया वाहन एक एवं दुपहिया वाहन 64 सहित 84 वाहन जब्त करते हुए 873 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।
प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!